Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Jan Nyaya Morcha burnt effigy of police administration to get justice for rape victim in Bhiwani
{"_id":"67d14b42bb4e39aa5e06e274","slug":"video-jan-nyaya-morcha-burnt-effigy-of-police-administration-to-get-justice-for-rape-victim-in-bhiwani-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जन न्याय मोर्चा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जन न्याय मोर्चा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और रोष प्रदर्शन करते हुए जेबी गुप्ता अस्पताल मोड़ के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। जनसंगठन पदाधिकारियों ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के 21 दिन बाद भी आरोपी सब इंस्पेक्टर की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है न ही उसे ड्यूटी से हटाया गया है।
वहीं, जनसंगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसके बाद भी नहीं जागा तो 17 मार्च से पीड़ित लड़की की मां और चाची लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेगी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पीड़ित के पक्ष में लघु सचिवालय के बाहर चल रहा जन न्याय मोर्चा के धरने को समर्थन दिया। पुतला दहन में जन न्याय मोर्चा के सुखदेव सिंह, करतार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।