{"_id":"6aac3c64001c71e4eb0c262a","slug":"talent-hunt-talent-showcased-on-the-stage-of-skill-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157189-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टैलेंट हंट...हुनर के मंच पर दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टैलेंट हंट...हुनर के मंच पर दिखी प्रतिभा
विज्ञापन
सीबीएलयू में आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित टैलेंट हंट में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, भाषण, अभिनय और वाद्य यंत्र वादन में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में नवप्रवेशित एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में हालुवासिया स्कूल के प्रशासक डॉ. शमशेर अहलावत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि टैलेंट हंट केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता को पहचानने का अवसर है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का उद्देश्य हर विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकेंगे और भविष्य में विश्वविद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। डॉ. सुरेश मलिक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. हुकम चंद, डॉ. अगिन दलाल, डॉ. समुंद्र हुड्डा, डॉ. महक, अभिषेक चंदेल और सुपरवाइजर वीएम बेचैन उपस्थित रहे।