फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Storm and light rain in the morning; weather turned pleasant in the evening.

Bhiwani News: सुबह आंधी और बूंदाबांदी, शाम को सुहावना हुआ मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Storm and light rain in the morning; weather turned pleasant in the evening.
शहर के नेहरू पार्क में झूला झूलता बच्चा। 
भिवानी। मौसम में अचानक आए बदलाव से सुबह धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश हुई जबकि शाम तक मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली और शहरवासी शाम को पार्कों व खुले स्थानों पर मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई जबकि बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। दोपहर बाद सूरज ढलने पर ठंडी और सुहानी हवाएं चलने लगीं। शाम को आसमान साफ रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हुई आंधी और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शाम को मौसम अनुकूल होने पर लोग सेंट्रल पार्क, नेहरू पार्क और खुले मैदानों में टहलने पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने भी सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए मिली-जुली स्थिति
मौसम में आए बदलाव को लेकर किसानों और कृषि विशेषज्ञों की मिश्रित प्रतिक्रिया रही। हल्की बारिश और तापमान में गिरावट से अगेती फसलों और सब्जियों को फायदा पहुंचेगा। हालांकि आंधी के कारण कटाई या पकने की स्थिति में खड़ी कुछ फसलों को मामूली नुकसान की संभावना भी है। कृषि विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होती है तो तेज हवाएं न चलने पर यह फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण अगले 24 से 48 घंटों में क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान नियंत्रण में रहने की उम्मीद है।


आंधी के बाद बिजली गुल
शहर के कई हिस्सों में आंधी के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली लाइनों में फाल्ट आने से दिनभर आपूर्ति प्रभावित रही। निगम कर्मचारी मौसम से प्रभावित बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। कई क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed