Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, a pilgrimage initiative offers support to the faith of the elderly; the Surya Youth Brigade’s sixth free religious pilgrimage departs.
{"_id":"6af2e3bac086a8386f0987d0","slug":"video-in-bhiwani-a-pilgrimage-initiative-offers-support-to-the-faith-of-the-elderly-the-surya-youth-brigades-sixth-free-religious-pilgrimage-departs-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बुजुर्गों की आस्था को मिला तीर्थ यात्रा का सहारा, सूर्या यूथ बिग्रेड की छठी नि:शुल्क धार्मिक यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बुजुर्गों की आस्था को मिला तीर्थ यात्रा का सहारा, सूर्या यूथ बिग्रेड की छठी नि:शुल्क धार्मिक यात्रा रवाना
सूर्या यूथ बिग्रेड द्वारा समाजसेवी सूर्य प्रताप के नेतृत्व में नि:शुल्क धार्मिक यात्रा के तहत छठी यात्रा गांव चांग से रवाना की गई। गांव चांग से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुई तीन दिवसीय यात्रा बुजुर्गों के लिए विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी। यात्रा को कांग्रेस नेता संदीप तंवर, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, डा. बृजपाल पप्पू, ओमबीर सिंह तंवर, धर्मपाल बागड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सूर्या यूथ बिग्रेड के संचालक सूर्य प्रताप ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय परिवार, समाज और आने वाली पीढि़यों के निर्माण में लगाया है। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें सम्मान, खुशी और धार्मिक आस्था से जुड़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बहुत से बुजुर्गों के मन में हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की इच्छा होती है, लेकिन संसाधनों और अन्य परिस्थितियों के कारण वे अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सूर्या यूथ बिग्रेड द्वारा हर वर्ष बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को धार्मिक यात्राओं से जोड़ने से उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है। साथ ही, युवाओं में बुजुर्गों के प्रति आदर, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। सूर्य प्रताप ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सूर्या यूथ बिग्रेड की टीम 1100 लीटर गंगाजल लेकर वापस लौटेगी, जिसे क्षेत्र के नागरिकों में वितरित किया जाएगा। सूर्य प्रताप ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के जीवन में खुशियां लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।