{"_id":"6b0c0dfb5e6433b2950f6378","slug":"video-haryana-police-constable-dies-after-suffering-an-electric-shock-in-a-field-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत में करंट लगने से हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में करंट लगने से हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत
भिवानी। गांव ढाणी श्यामा निवासी हरियाणा पुलिस के सिपाही 39 वर्षीय कपिल शर्मा की खेत में काम करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार को खेत में सिंचाई के लिए पाइप लाइन बदलते समय हुआ। कपिल रविवार की छुट्टी होने के चलते अपने खेत में सिंचाई के लिए एल्यूमीनियम के पाइप बदल रहा था कि अचानक ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन से छू गया। कपिल को करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में अ स्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा 2017 में हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। रोहतक के सुनरिया में कांस्टेबल पद पर तैनात था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वे अपने खेत में काम कर रहा था कि इसी दौरान ये हादसा हो गया। कपिल अपने परिवार का इकलौते सहारा था। उनके परिवार में पत्नी (गृहिणी), पांच वर्षीय बेटा ईशान और तीन वर्षीय बेटी रीशिता हैं। कपिल चार बहनों के इकलौते भाई था और भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। वर्ष 2014 में उनके पिता रघुबीर सिंह की हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। लोहारू पुलिस थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अनिल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं कपिल शर्मा का अंतिम संस्कार गांव ढाणी श्यामा में पुलिस सम्मान के साथ हुआ। गांव के सरपंच राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच मांगेराम शर्मा, मास्टर मनोहर लाल शर्मा, सोनू शर्मा, विष्णु शर्मा, सुशील शर्मा, महेंद्र शर्मा, धर्मबीर, मुकेश शर्मा ने हादसे पर दुख जताया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।