फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dussehra Festival: The End of Evil by Lord Shri Ram’s Arrow

दशहरा पर्व: प्रभु श्रीराम के बाण से बुराई का अंत

Tue, 20 Oct 2026 09:01 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:01 PM IST
Dussehra Festival: The End of Evil by Lord Shri Ram’s Arrow
भिवानी। दशहरा पर प्रभु श्रीराम के बाण से बुराई का अंत हो गया। मंगलवार देर शाम शहर के सर्कुलर रोड घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, बीटीएम चौक रोड, तोशाम रेलवे ओवरब्रिज मार्ग, हांसी गेट पर वाहनों के जाम की स्थिति भी बनी। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी जाम को सुलझाने में जुटे रहे। शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में सबसे ऊंचा 100 फीट के रावण व 80 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के साथ दहन हुआ। इससे पहले शाम चार बजे से अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का अहीरावण एवं रावण वध का मंचन भी किया गया। इसी तरह शहर के सेक्टर 13 स्थित मेला ग्राउंड में भिवानी क्लब की तरफ से 35 फीट ऊंचे रावण पुतले का आतिशबाजी के साथ दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। वहीं कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा वहीं पुलिस ने भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बेरिकेडिंग भी की। सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और सीजेएम पवन कुमार ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बुरे काम का अंत भी बुरा होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विजय दशमी पर बुराईयों से दूर रहने का संकल्प लेकर युवा राष्ट्र शक्ति के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा व भावी पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति का संचार करते हैं। सामाजिक संगठनों व धार्मिक सोच की बदौलत ही भिवानी को छोटी काशी कहा जाता है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि विजयदशमी का पर्व भारतीय मूल्यों और मनुष्यों के अंदर छीपी बुराई को नष्ट करने का प्रतीक हैं, इसलिए हमें संकल्प लेकर समाज में अच्छाई के काम करने चाहिए। कार्यक्रम में सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि भिवानी हमेशा ही धार्मिक लोगों की नगरी रही है। इस तरह के आयोजन लोगों के अंदर संस्कार और संस्कृति को जीवंत करने के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने युवाओं से भी नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अंदर की बुराईयों को नष्ट करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी, महामंत्री एडवोकेट अजय सर्राफ, सह संयोजक प्रवीण गर्ग, उप प्रधान पवन भरतीया व सुरेश डब्बे वाला, प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने अतिथियों का सत्कार और अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के बाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले धू धू कर जल उठे। आसमान छूती लपटें भी आतिशबाजी के साथ जल उठी। -------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दशहरा पर्व पर अलीगढ़ में रूट रहेगा डायवर्ट

20 Oct 2026

दुर्ग: जेडी इस्पात फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, वीडियो वायरल

20 Oct 2026

कानपुर: शिवाला बाजार में शमी के पेड़, नीलकंठ, मछली और कछुए की पूजा करते हैं श्रद्धालु

20 Oct 2026

कानपुर: लोधर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे लोग

20 Oct 2026

कानपुर: छह महीने भी नहीं टिक पाया पैचवर्क, जर्जर हुआ नानकारी-लोधर मार्ग

20 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: उधड़ गया चकरतनपुर-नारामऊ जीटी रोड हाईवे संपर्क मार्ग

20 Oct 2026

गाजीपुर: मां के सजे दरबार को निहारती रह गईं हर किसी की आंखें

20 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: कार्डियोलॉजी के नो-पार्किंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स का कब्जा

20 Oct 2026

नशे में धुत व्यक्ति ने अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से की अभद्रता, केस दर्ज

20 Oct 2026

ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान

20 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतले फूंके गए

20 Oct 2026

बादली गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम 'समाधान मंच', सोंधी चबूतरे पर स्थापित

कुमारसैन: मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाया कांगल-मोगड़ा की सड़कों का मुद्दा

20 Oct 2026

सुजानपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, दशहरा महोत्सव में की शिरकत: महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण

20 Oct 2026

बादली के पाहसौर गांव ने दादा सारंग देव मंदिर के लिए दिए 58 हजार रुपये

हांसी मंडी में धान खरीद में तेजी, 1509 किस्म का भाव 4000 रुपये पर स्थिर

20 Oct 2026

दशहरे पर भिवानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शहर में चार जगह होगा रावण दहन

20 Oct 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किसान संगठनों ने किया विरोध

श्री चमकौर साहिब में सिख परंपराओं के अनुसार मनाया गया दशहरा, निहंग सिंहों ने दिखाए युद्ध कौशल के जौहर

स्वर्ण पदक और स्कूटी को लेकर आरएमपीएसयू शिक्षक संघ ने विवि पर लगाए आरोप

20 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में शस्त्र पूजन के बाद निकला विजयादशमी का जुलूस

20 Oct 2026

हमीरपुर: अवाहदेवी में तीसरी बार हुई दुर्गा पूजा, 10 दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान

Video: सदर रामलीला मैदान में आज होगा रावण के पुतले का दहन

20 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे पर अखिलेश ने घेरा, बोले- यह सामान्य केस नहीं, इसमें नामचीन और रसूखदार शामिल

20 Oct 2026

मंडी: छतरी के चुटाबान में तीन दिवसीय नाट मेला संपन्न, बाबा साहेब के समानता के अधिकारों को किया याद

20 Oct 2026

रामपुर में आरएसएस का पथ संचलन, सत्यनारायण मंदिर के पास महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

20 Oct 2026

सोलन: ठोडो मैदान में दशहरे पर होगा दंगल, रावण दहन भी आज

20 Oct 2026

गोरखपुर: विजयादशमी पर आरएसएस ने सूर्य नगर में किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

20 Oct 2026

कानपुर: साल में सिर्फ एक दिन खुलता है रावण मंदिर, विजयादशमी पर होती है विशेष पूजा

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed