{"_id":"6ad7895293929c9a850b43c3","slug":"video-dussehra-festival-the-end-of-evil-by-lord-shri-rams-arrow-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्व: प्रभु श्रीराम के बाण से बुराई का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी। दशहरा पर प्रभु श्रीराम के बाण से बुराई का अंत हो गया। मंगलवार देर शाम शहर के सर्कुलर रोड घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, बीटीएम चौक रोड, तोशाम रेलवे ओवरब्रिज मार्ग, हांसी गेट पर वाहनों के जाम की स्थिति भी बनी। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी जाम को सुलझाने में जुटे रहे।
शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में सबसे ऊंचा 100 फीट के रावण व 80 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के साथ दहन हुआ। इससे पहले शाम चार बजे से अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का अहीरावण एवं रावण वध का मंचन भी किया गया। इसी तरह शहर के सेक्टर 13 स्थित मेला ग्राउंड में भिवानी क्लब की तरफ से 35 फीट ऊंचे रावण पुतले का आतिशबाजी के साथ दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। वहीं कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा वहीं पुलिस ने भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बेरिकेडिंग भी की।
सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और सीजेएम पवन कुमार ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बुरे काम का अंत भी बुरा होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विजय दशमी पर बुराईयों से दूर रहने का संकल्प लेकर युवा राष्ट्र शक्ति के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा व भावी पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति का संचार करते हैं। सामाजिक संगठनों व धार्मिक सोच की बदौलत ही भिवानी को छोटी काशी कहा जाता है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि विजयदशमी का पर्व भारतीय मूल्यों और मनुष्यों के अंदर छीपी बुराई को नष्ट करने का प्रतीक हैं, इसलिए हमें संकल्प लेकर समाज में अच्छाई के काम करने चाहिए। कार्यक्रम में सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि भिवानी हमेशा ही धार्मिक लोगों की नगरी रही है। इस तरह के आयोजन लोगों के अंदर संस्कार और संस्कृति को जीवंत करने के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने युवाओं से भी नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अंदर की बुराईयों को नष्ट करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी, महामंत्री एडवोकेट अजय सर्राफ, सह संयोजक प्रवीण गर्ग, उप प्रधान पवन भरतीया व सुरेश डब्बे वाला, प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने अतिथियों का सत्कार और अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के बाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले धू धू कर जल उठे। आसमान छूती लपटें भी आतिशबाजी के साथ जल उठी।
-------------------------------------------------------------------------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।