{"_id":"6ad73791731751b0690bf776","slug":"video-solan-dussehra-2026-thodo-ground-wrestling-ravan-dahan-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: ठोडो मैदान में दशहरे पर होगा दंगल, रावण दहन भी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: ठोडो मैदान में दशहरे पर होगा दंगल, रावण दहन भी आज
शहर के ठोडो मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए मैदान में अखाड़ा तैयार कर लिया गया है। वहीं, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है।
कारीगरों के साथ नगर निगम की टीम पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर दुकानें भी सजनी शुरू हो गई हैं। इससे ठोडो मैदान में उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है।
दशहरा उत्सव के दौरान आज शाम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ठोडो मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता और दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह रावण दहन भी करेंगे।
दंगल और रावण दहन उत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। नगर निगम की टीम और कारीगर आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।