Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Mother's emotional appeal for little Siya, who is battling SMA Type-1; seeks help for a ₹9 crore injection.
{"_id":"6a44f32c709e733b8b0a272b","slug":"video-bhiwani-mothers-emotional-appeal-for-little-siya-who-is-battling-sma-type-1-seeks-help-for-a-rs9-crore-injection-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी : एसएमए टाइप-1 से जूझ रही मासूम सिया के लिए मां की भावुक अपील, 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी : एसएमए टाइप-1 से जूझ रही मासूम सिया के लिए मां की भावुक अपील, 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए मांगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। एसएमए टाइप-1 की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक मासूम बेटी की मां इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने को मजबूर है। भिवानी के विद्या नगर की रहने वाली करीब 19 महीने की मासूम सिया एक दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-1 से जूझ रही है। बच्ची की मां ने भावुक होकर लोगों से बेटी की जान बचाने के लिए आर्थिक मदद की अपील की है।
मां नीतू विद्या नगर निवासी ने बताया कि छह महीने की उम्र में सिया को निमोनिया हुआ था। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह पर जेनेटिक जांच करवाई गई, जिसमें सिया को एसएमए टाइप-1 होने की पुष्टि हुई। परिजनों के अनुसार उन्हें पीजीआई और एम्स में भी दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के इलाज के लिए जोलजेंस्मा नाम का इंजेक्शन लग सकता है, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है। लेकिन टैक्स काटकर भारत में करीब 9 करोड़ का लगेगा। लेकिन किराये कि दुकान में गुजारा करने वाले दम्पति के लिए ये किसी सपने को साकार करने के बराबर है। चिकित्सकों ने यह भी बताया कि इंजेक्शन दो साल की उम्र से पहले लगना अधिक प्रभावी रहता है। मां नीतू का कहना है कि सिया न ठीक से बैठ पाती है, न ही शरीर पर नियंत्रण है। उसकी ऑक्सीजन का स्तर अचानक गिर जाता है, जिससे कई बार तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और पिता किराए की दुकान में छोटा-मोटा काम करके घर चलाते हैं। मां ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि एम्स हस्पताल की तरफ से एक स्केनर भी जारी किया गया है जो भी कोई एक रुपया डोनेट करेगा वह सीधा हस्पताल में सिया के इलाज के लिए उपयोग है। उन्होंने कहा कि आज एक समय में फ्रॉड बहुत ज्यादा चल रहा इससे जरूरत मंद वंचित रह जाता है। मां का कहना है कि उनकी बेटी की हालत लगातार बिगड़ रही है और समय पर इलाज ही उसकी जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और समाज आगे आकर उनकी मासूम बेटी के इलाज में मदद करेगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।