फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HKRN employees express resentment over non-receipt of salaries for four months.

Bhiwani News: चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
HKRN employees express resentment over non-receipt of salaries for four months.
जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित बैठक में मौजूद एचकेआरएन कर्मचारी। 
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत 234 कर्मचारियों को करीब चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर रोष है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल परिसर में बैठक कर लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर ने की। कर्मचारियों के अनुसार अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का वेतन लंबित है। नागरिक अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन रुकने से परिवारों के सामने रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की फीस और राशन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में दिन-रात सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को चार महीने से मेहनताना नहीं मिला है। वेतन जारी करवाने के लिए उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पीएमओ को कई बार अवगत कराया जा चुका है। कर्मचारियों ने मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार मुख्यालय पहुंचे कर्मचारी, फिर भी नहीं हुआ भुगतान
तंवर ने बताया कि कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर एचकेआरएन के पंचकूला स्थित मुख्यालय का दो बार दौरा कर चुके हैं। वहां अधिकारियों ने जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दीपावली नजदीक होने के बावजूद कर्मचारियों को अपने मेहनताने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

तंवर ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारी अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकेंगे। चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं हुआ तो एचकेआरएन कर्मचारी काली दीपावली मनाने को मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार व संबंधित प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed