फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Women's Commission heard 30 cases.

Bhiwani News: महिला आयोग ने की 30 मामलों की सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Women's Commission heard 30 cases.
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने बुधवार को महिलाओं से संबंधित 30 मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

इनमें नौ मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया गया जबकि पांच में दोबारा जांच के आदेश दिए गए। छह मामलों को पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में आगामी सुनवाई के लिए बुलाया गया। शेष मामलों में अगली सुनवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मीना परमार ने जांच अधिकारियों को दोनों पक्षों को ध्यानपूर्वक सुनने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मीना परमार ने कहा कि आयोग का उद्देश्य विवादों का उचित समाधान कर दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण जीवन के लिए प्रेरित करना है। किसी भी महिला को घबराने की जरूरत नहीं है और वह आयोग के ई-मेल से शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग केवल महिलाओं का पक्ष नहीं लेता, बल्कि महिला और पुरुष दोनों पक्षों को सुनकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी, डीएसपी अनूप कुमार, महिला थाना एसएचओ बबीता, सीडीपीओ किरण, पीपीओ हरबंश कौर, एडवोकेट पूजा लोधी, अंकुर शर्मा तथा हनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed