Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Fire breaks out in a tractor-trolley loaded with cattle fodder near Kharkadi Sohan.
{"_id":"6ac7a35bf1d59414ca010591","slug":"video-bhiwani-fire-breaks-out-in-a-tractor-trolley-loaded-with-cattle-fodder-near-kharkadi-sohan-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: खरकड़ी सोहान के पास पशुचारा से भरे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: खरकड़ी सोहान के पास पशुचारा से भरे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग
भिवानी। गांव खरकड़ी सोहान के पास पशुओं के चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते चारे के साथ ट्रॉली के टायरों में भी जल गए। घटना के दौरान ट्रेक्टर चालक शोभा चन्द के कपड़ों को भी आग ने पकड़ लिया, गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। घटना ऊपर से निकल रही बिजली के तारों की स्पार्किंग से हुई बता रहे हैं।
वीरवार को आगजनी की एक घटना में खरकड़ी सोहान के पास बड़ा हादसा टल गया। गांव लीलस निवासी सुभाष ट्रेक्टर ट्रॉली से पशुओं का चारा ले जा रहे थे। इस दौरान चारे से भरी ट्रॉली में आग लग गई और लपटें निकलनी शुरू हो गई। आग इतनी तेजी से फैली की चालक शोभाचन्द की कमर की साइड से कुर्ता भी जल गया। गनीमत रही की चालक बिल्कुल ठीक है। सुभाष भी मौके पर साथ ही था वह भी सुरक्षित है। लोगों ने धधकती आग को देखकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जेसीबी से ट्रेक्टर पर काफी मिट्टी डाल दी गई ताकि ट्रेक्टर बच जाए। वहीं पानी के माध्यम से भी आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन चारा लगभग जल गया वहीं ट्रॉली के टायर भी जल गए। चालक शोभाचन्द ने बताया कि वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि बिजली की उपर से निकल रही बिजली की तारों से स्पार्किंग से आग लगी है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।