Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Cabinet Minister Shruti Choudhry targets the Congress, says they are raising the issue of 'vote theft' out of the desperation of defeat.
{"_id":"6ad22947ce89b8264907892e","slug":"video-bhiwani-cabinet-minister-shruti-choudhry-targets-the-congress-says-they-are-raising-the-issue-of-vote-theft-out-of-the-desperation-of-defeat-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर निशाना, बोलीं- हार की हताशा में उठा रहे वोट चोरी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर निशाना, बोलीं- हार की हताशा में उठा रहे वोट चोरी का मुद्दा
भिवानी। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले के कैरू गांव में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के बाद विपक्ष वोट चोरी का मुद्दा उठाकर अपनी हताशा जाहिर कर रहा है। उन्होंने अमर शहीद हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
पत्रकारों से बातचीत में श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बारिश से अनाज मंडियों में प्रभावित फसलों की स्थिति को लेकर गंभीर हैं और सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जमीनी मुद्दों पर काम करने के बजाय भ्रामक बयानबाजी कर रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी भाग लेते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस अपनी जीत पर चुनावी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हार के बाद संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शनों पर भी मंत्री ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार संवैधानिक दायरे में होना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने से बचना चाहिए।
श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।