Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Public organizations take to the streets in support of a victim under the POCSO Act; heated exchanges occur outside the mini-secretariat.
{"_id":"6ad20dd179f125042103b206","slug":"video-bhiwani-public-organizations-take-to-the-streets-in-support-of-a-victim-under-the-pocso-act-heated-exchanges-occur-outside-the-mini-secretariat-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी:पॉक्साे एक्ट में पीड़िता के पक्ष में सड़कों पर उतरे जनसंगठन, लघु सचिवालय के बाहर नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी:पॉक्साे एक्ट में पीड़िता के पक्ष में सड़कों पर उतरे जनसंगठन, लघु सचिवालय के बाहर नोंकझोंक
भिवानी। लोहारू पुलिस थाना में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी किसान नेता के पक्ष में तथा कथित पंचायत कर पीड़िता के परिवार की पहचान सार्वजनिक किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जनसंगठन सड़कों पर उतरे। लघु सचिवालय के बाहर जनसंगठन पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच ज्ञापन सौंपने के दौरान नाेंकझोंक भी हुई।
दसअसल प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट जोगेंद्र सिंह कायला ने बताया कि गत 2 अक्तूबर को लोहारू थाना में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल के अंदर बंद किसान नेता के पक्ष में दो अक्तूबर को तथा कथित संगठनों के नेताओं ने पंचायत कर पीड़ित परिवार की पहचान को उजागर किया। इस मामले को लेकर शुक्रवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय का रुख किया। लघु सचिवालय के बाहर डीएसपी अनूप कुमार और जिला सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंप पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जनसंगठन पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपने से पहले अधिकारियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। वहीं लघु सचिवालय गेट पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।