{"_id":"6aeb0fee8babcd68af069a73","slug":"video-accused-arrested-in-connection-with-the-theft-of-a-fan-and-an-engine-from-a-farm-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत से पंखा व इंजन चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से पंखा व इंजन चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने खेत से पंखा व इंजन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 1500 रुपये बरामद किए हैं।
इस मामले में अंकित निवासी भुरटाना जिला भिवानी ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 3 अक्तूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उनके चाचा के खेत से एक पंखा व इंजन चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही हरि सिंह ने आरोपी नरेश निवासी बलियाली जिला भिवानी को सेंट्रल पार्क भिवानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की वारदात से संबंधित 1500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है तथा अपने शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।