फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anita will continue as Zilla Parishad chairperson

Bhiwani News: डेढ़ घंटे चली अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में साबित नहीं हुआ अनिता खिलाफ दो तिहाई बहुमत, बनी रहेंगी जिप चेयरपर्सन

Tue, 07 Jan 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:36 PM IST
Anita will continue as Zilla Parishad chairperson
भिवानी। भिवानी जिला परिषद चेयरपर्सन पद पर अनिता मलिक ही बनी रहेंगी। उनकी कुर्सी को लेकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे भिवानी के डीआरडीए सभागार में डीसी की अध्यक्षता में अविश्वास बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में 16 जिला पार्षद पहुंचे और छह जिला पार्षद गैर हाजिर रहे। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया।
इसमें 13 पार्षदों ने पक्ष और तीन ने अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया। बैठक में चेयरपर्सन के खिलाफ दो तिहाई बहुमत साबित नहीं हुआ। नियम के अनुसार 15 पार्षदों के मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष होने चाहिए थे। तभी अनिता मलिक को जिप चेयरपर्सन पद से हटाया जा सकता था। अब अनिता मलिक जिप चेयरपर्सन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।
अनिता मलिक ने नाम न लेते हुए राज्यसभा सदस्य और मंत्री पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य और मंत्री उन्हें हटाना चाहती थी, लेकिन जनता और पार्षदों ने उनका साथ दिया। डंके की चोट पर फिर जिप चेयरपर्सन बनी हूं।
अनिता मलिक ने यह भी कहा कि उनकी सोच अच्छी है और भगवान भी अच्छे के साथ अच्छा करता है। काम किया है और काम करेंगे। पार्टी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके साथ हैं। दरअसल भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद से ही जिप की राजनीति में घमासान मचा था। इसी के नतीजतन 23 दिसंबर को 15 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाने का शपथपत्र दिया था। इसके बाद ही सात जनवरी की बैठक तय हुई थी।

भाजपा बनाम कांग्रेस का चुनाव कराने के लिए लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
जिला परिषद की राजनीति में पार्षदों को मोहरा बनाकर भाजपा बनाम कांग्रेस का चुनाव कराने के लिए ही अविश्वास प्रस्ताव पर दांव खेला गया था। अनिता मलिक की तोशाम में बढ़ती सक्रियता के बाद से ही राज्यसभा सांसद के बीच की तल्खियां बढ़ गई थीं। इसी के चलते 15 पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र देकर चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन बैठक में अनिता मलिक ने फिर से पासा पलट दिया। 22 जिला पार्षदों में से छह पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे थे।

नवंबर 2022 में हुआ था जिप का चुनाव, दिसंबर में बनी थी अनिता चेयरपर्सन
भिवानी जिला परिषद का चुनाव 27 नवंबर 2022 को हुआ था। इसमें जिले के 22 वार्डों से चुने हुए पार्षदों में से 19 पार्षदों ने अनिता मलिक के पक्ष में मतदान कर 23 दिसंबर 2022 को चेयरपर्सन चुना था। जिप की तीन से चार बैठकों में वार्डों के लिए ग्रांट का भी वितरण हुआ, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले अनिता ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इसके बाद से ही जिला परिषद की राजनीति में उथल-पुथल मची थी, लेकिन अनिता मलिक को हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत यानि कि 15 पार्षदों के वोट चाहिए थे। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में केवल 13 वोट ही पड़े।


शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए प्रशासन रहा तैनात
मंगलवार दोपहर डीआरडीए हॉल में हुए चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए डीआरडीए हाल के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। हाल के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति एंट्री नहीं होने दी। हाल में केवल प्रशासन व पार्षद ही मौजूद रहे।

भाजपा को राज्यसभा सदस्य और मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए : अनिता मलिक
अनिता मलिक ने कहा कि राज्यसभा सदस्य और मंत्री उन्हें हटाना चाहते थे, उनकी नहीं चली। इसलिए भाजपा को राज्यसभा सदस्य और मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए। तोशाम हलके में सबसे ज्यादा मेरे कार्यक्रम हुए हैं। अपनों का प्यार क्या होता है, हलके के अंदर पता चलता है। सोच अच्छी है भगवान भी अच्छा करता है। काम करने की हमारी अच्छी सोच है। पहले भी जिले में काम किया है और आगे भी काम करेंगे। पार्षद और कांग्रेस पार्टी हमारे साथ हैं। -अनिता मलिक, चेयरपर्सन, जिला परिषद भिवानी।

पार्षदों के अनुरोध पर अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाई गई थी। बैठक में 16 वार्ड पार्षद मौजूद रहे। मतदान कराया गया और गणना के बाद 13 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में डाले गए और तीन मत विपक्ष में डाले गए। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के लिए 15 वोट चाहिए थे। लेकिन 13 ही मिले। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। -महावीर कौशिक, उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शाहजहांपुर में तलवार से काटकर 16 साल की बेटी की हत्या, आरोपी पिता फरार

07 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर बवाल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ी भीड़

07 Jan 2025

VIDEO : हिमांशु हत्याकांड मामले में एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित पिता, शव बरामद कराने की गुहार लगाई

07 Jan 2025

VIDEO : पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा

VIDEO : निकाय चुनाव...कर्णप्रयाग में प्रत्याशियों ने सरकारी संपत्तियों पर लगाई प्रचार सामग्री, नगर पालिका ने हटवाया

07 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर के बालाजी धाम में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पाया बालाजी का आशीर्वाद

07 Jan 2025

VIDEO : सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, बोले- अब आरपार की होगी लड़ाई

07 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : मौसम के बदलाव से बढ़ रही मरीजों की संख्या, डॉक्टरों के पास लग रही लंबी लाइन

07 Jan 2025

VIDEO : सहारनपुर में जनता इंटर काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

07 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर जिला प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्यों को सिखाए गए नेतृत्व के गुण

07 Jan 2025

VIDEO : शामली के कैराना में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह

07 Jan 2025

VIDEO : आई राइड एप से जुड़ेंगे सोलन जिले के अस्पताल

07 Jan 2025

VIDEO : राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के 21 खिलाड़ियों का दल रवाना

07 Jan 2025

VIDEO : शामली में बकाया गन्ना भुगतान, बेसहारा पशुओं से निजात समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

07 Jan 2025

VIDEO : बड़ौत के विहर्ष सभागार में दीक्षार्थी बहनों की केसर की रस्म में उमड़े श्रद्धालु

07 Jan 2025

VIDEO : पीडब्लूडी मंत्री के पीएसओ की ट्रेन से पिस्टल चोरी, जीआरपी ने पकड़ा चोर

07 Jan 2025

VIDEO : बागपत कलेक्ट्रेट में भाकियू का धरना, गन्ना, बिजली, समेत रखी कई मांग

07 Jan 2025

VIDEO : बागपत: साक्षात्कार मे आए कॉविड के सवाल, आठ वेकेंसी मे 80 ने दी भागेदारी

07 Jan 2025

VIDEO : Shravasti: श्रावस्ती में माल्ही चौराहा स्थित हिंद मैटरनिटी सेंटर को किया सील

07 Jan 2025

VIDEO : मोहाली में छह मंजिला इमारत से 12 साल के बच्चे पर गिरी लोहे की ग्रिल, माैत

07 Jan 2025

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी पहुंची बागेश्वर, शुभंकर मौली के स्वागत में उमड़े लोग

07 Jan 2025

VIDEO : डीएम को भकियू पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

07 Jan 2025

VIDEO : सपा की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

07 Jan 2025

VIDEO : सीएमओ की लोगों से अपील, एचएमपी वायरस को लेकर रहे एलर्ट

07 Jan 2025

VIDEO : सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई

07 Jan 2025

VIDEO : स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

07 Jan 2025

VIDEO : एसएसबी डीजी ने भारत-नेपाल की सीमा का लिया जायजा

07 Jan 2025

VIDEO : पत्नी ने बस रुकवाई, ड्राइवर पति के बस से नीचे खींचकर उतारा

07 Jan 2025

VIDEO : Amethi: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंगलवार की साप्ताहिक बंदी फिर से बहाल करने की मांग की

07 Jan 2025

Alwar News: 'हम दो, हमारे दो' के साथ पहाड़गंज इलाके में दिखा पैंथर, आतंक के साए में जीने को मजबूर स्थानीय निवा

07 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed