Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Anil Vij on the Ambala illegal construction accident: 'The land mafia lobby is powerful, but no guilty person will be spared.'
{"_id":"6aba4c0819a987b8d10d955d","slug":"video-anil-vij-on-the-ambala-illegal-construction-accident-the-land-mafia-lobby-is-powerful-but-no-guilty-person-will-be-spared-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में अवैध निर्माण हादसे पर बोले अनिल विज: 'भू-माफिया की लॉबी मजबूत, लेकिन किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में अवैध निर्माण हादसे पर बोले अनिल विज: 'भू-माफिया की लॉबी मजबूत, लेकिन किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
अंबाला सिटी। धूलकोट में अवैध रूप से बन रही तीन मंजिला इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाया है। छह मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध निर्माण करने वालों और उन्हें शह देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने मृतकों के परिजनों ने हंगामा भी किया और भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्हें देर रात इसकी जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद वह सिविल अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिकों का हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रम कानूनों के तहत मृतकों के आश्रितों और घायलों को पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा।
'तीन बार सरकार को लिख चुका हूं पत्र' अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा, "मैं पहले ही सरकार को तीन बार पत्र लिखकर ऐसे अवैध निर्माणों पर नकेल कसने की मांग कर चुका हूं। लेकिन भू-माफिया की लॉबी इतनी मजबूत है कि वे कार्रवाई होने ही नहीं देते।" लापरवाह निगम अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा पूर्व मंत्री ने स्थानीय नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि स्थानीय लोगों ने पहले ही नगर निगम को इस अवैध निर्माण की सूचना दे दी थी। अधिकारी मौके पर आए भी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रोका गया।
विज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चाहे वह अवैध कॉलोनी काटने वाला हो, बिना नक्शे के तीन मंजिला इमारत खड़ा करने वाला मालिक हो या फिर निगरानी में लापरवाही बरतने वाले निगम अधिकारी—सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। जनता की जान हमारे लिए बेहद कीमती है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।