फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recognizes the flags and maps of 195 countries in a blink of an eye

Ambala News: झपकी लेते ही पहचान लेते हैं 195 देशों के झंडे और नक्शे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Recognizes the flags and maps of 195 countries in a blink of an eye
साहा के महमूदपुर गांव में परिजनों सहित विश्व रिकॉर्ड होल्डर मयन। परिजन
महमूदपुर गांव निवासी 4 साल के मयन ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। किताबों से खेलने की उम्र में साहा के महमूदपुर गांव का चार वर्षीय मयन सैनी विश्व स्तर पर भारत का परचम लहरा रहा है। मयन ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और गजब की यादाश्त के दम पर एक के बाद एक दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। खेल-खेल में मिली इस अनूठी उपलब्धि के बाद मयन को लोग इलाके का छोटा गूगल बॉय कहकर सराह रहे हैं।
पहला विश्व रिकॉर्ड (वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स)- गत 12 मई को अंबाला में आयोजित एक स्पर्धा में मयन ने महज 1 मिनट 44 सेकंड में दुनिया के सभी 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों (झंडों) को पहचानकर उनके नाम बोल दिए। उस समय मयन की उम्र करीब साढ़े चार वर्ष थी। इसी प्रकार दूसरा विश्व रिकॉर्ड 10 जुलाई को उस समय मनाया, जब मयन की उम्र 4 वर्ष, 8 माह, 10 दिन थी। मयन ने बिना नाम लिखे रंगीन वर्ल्ड मैप (ब्लैंक मैप) पर महाद्वीपवार सभी 195 देशों की सटीक पहचान केवल 2 मिनट 19.8 सेकंड में पूरी कर ली। इस उपलब्धि का आधिकारिक प्रमाण-पत्र इसी सितंबर माह में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


बिना पढ़ाई के दबाव के मां ने खेल-खेल में गढ़ी सफलता
मयन के पिता रोहित सैनी और माता मधू सैनी ने बताया कि मयन की रुचि बचपन से ही नक्शों, भूगोल और अलग-अलग देशों के झंडों में थी। उन्होंने मयन पर कभी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया। जब उसकी रुचि झंडों और नक्शों में दिखी, तो उसे खेल-खेल में ही पहचान कराना शुरू किया। बार-बार के अभ्यास से उसने इतनी कठिन जानकारियों को चुटकियों में याद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हें मयन की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे महमूदपुर गांव में खुशी की लहर है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मयन की यह उपलब्धि न केवल उसके माता-पिता के सही मार्गदर्शन की जीत है, बल्कि पूरे अंबाला और हरियाणा के लिए बड़े गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed