फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth was duped of Rs 4.64 lakh on the pretext of sending him to Portugal.

Ambala News: युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 4.64 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 4.64 lakh on the pretext of sending him to Portugal.
एक महीने के बाद भारत बुला लिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के एक मामले में मुलाना पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे को पुर्तगाल की बजाय दुबई भेज दिया और बाद में लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैहला गांव निवासी जसमेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र गौरव राणा को विदेश (पुर्तगाल) भेजने के लिए एजेंट जगजीत सिंह से बातचीत की थी। इसके एवज में उन्होंने एजेंट को कुल 8,64,000 की राशि दी थी। आरोप है कि पैसे लेने के बाद एजेंट ने उनके बेटे को पुर्तगाल भेजने की बजाय 5 अगस्त 2025 को दुबई भेज दिया। करीब एक महीना वहां रखने के बाद 2 सितंबर 2025 को उसे भारत वापस बुला लिया गया और यह भरोसा दिया गया कि एक महीने के भीतर उसकी पुर्तगाल की फ्लाइट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-----
बकाया पैसे मांगने पर टालमटोल
शिकायतकर्ता के अनुसार, एक महीना बीत जाने के बाद जब उन्होंने फ्लाइट के बारे में पूछा तो एजेंट टालमटोल करने लगा और समझौते का दबाव बनाने लगा। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त 4 लाख की राशि तो वापस लौटा दी, लेकिन शेष 4.64 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित का कहना है कि उनके पास एजेंट की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें वह पैसे लौटाने की बात कबूल कर रहा है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसने बकाया राशि नहीं दी। एसपी कार्यालय अंबाला से जांच के बाद मिली अनुमति पर पुलिस ने आरोपी एजेंट जगजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जाच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed