{"_id":"6ae078cfb1ac86528e073e95","slug":"video-kamlesh-pandey-body-arrives-from-saudi-arabia-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सऊदी अरब से गांव पहुंचा कमलेश पांडेय का शव, पत्नी और बेटियों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सऊदी अरब से गांव पहुंचा कमलेश पांडेय का शव, पत्नी और बेटियों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन
बांसगांव क्षेत्र के किशुनपुर बगही गांव निवासी कमलेश पांडेय का शव बुधवार दोपहर तीन बजे पैतृक गांव पहुंचा। कमलेश सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर काम करते थे। शव के साथ उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह और पुलिस बल भी गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थीं, वहीं दोनों बेटियों का भी रोकर बुरा हाल था। परिवार को सांत्वना देने के लिए बांसगांव ब्लॉक प्रमुख शिवाजी सिंह, पूर्व सांसद कमल किशोर, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गया प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहे। शव का अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।