Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog expected in Delhi-NCR from November 27 to 30 and cold to intensify

एनसीआर में बढ़ेगी ठंड: 30 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी, दिल्ली में अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Thu, 26 Nov 2026 10:44 AM IST
अनुज कुमार आईएएनएस, दिल्ली
आईएएनएस, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में अगले दिनों मौसम में बदलाव का अनुमान है। यहां घना कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा।

विज्ञापन
Dense fog expected in Delhi-NCR from November 27 to 30 and cold to intensify
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हवा में नमी की कमी और ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण दिन में तेज धूप खिल रही है। हालांकि, रात के समय ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 26 नवंबर को आसमान में हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


घना कोहरा छाने की संभावना
27 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय यह कोहरा उथला हो सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 28 नवंबर को भी मध्यम स्तर का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। तापमान में और गिरावट दर्ज होगी, जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
29 और 30 नवंबर को मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा रहेगा। इन दोनों दिनों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहेगा। 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। इस मौसमी बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक में आंशिक सुधार देखने को मिल रहा है। ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ है, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed