Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Inauguration of Saushrutam 2026 at All India Institute of Ayurveda
{"_id":"6a57a321d1a7381f240d9549","slug":"video-inauguration-of-saushrutam-2026-at-all-india-institute-of-ayurveda-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में ''सौश्रुतम् 2026'' का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में ''सौश्रुतम् 2026'' का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ''सौश्रुतम् 2026'' का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा पर केंद्रित यह सम्मेलन सुश्रुत जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने युवा विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से आचार्य सुश्रुत के दिखाए मार्ग पर चलते हुए चिकित्सा में नैतिकता और रोगियों के प्रति करुणामय सेवा के संकल्प पर अडिग रहने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने संस्थान में स्थापित एआई-सक्षम तीन टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) की उस अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन भी किया, जिसमें आयुर्वेद शिक्षा प्राप्त महिलाओं के कॅरिअर और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।