Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
If trees cannot be planted air will be cleaned using moss trial of new technology at Anand Vihar Bus Terminal
{"_id":"6a9c56e7562b584346031170","slug":"video-if-trees-cannot-be-planted-air-will-be-cleaned-using-moss-trial-of-new-technology-at-anand-vihar-bus-terminal-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रदूषण से राहत: आनंद विहार में काई से साफ होगी हवा, नई तकनीक का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रदूषण से राहत: आनंद विहार में काई से साफ होगी हवा, नई तकनीक का ट्रायल शुरू
बढ़ते प्रदूषण के बीच अब हवा को साफ करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आनंद विहार बस अड्डे पर मटियारी टेक्नोलॉजी नाम के स्टार्टअप की ओर से काई आधारित एयर प्यूरीफायर का डेमो प्रोटोटाइप लगाया गया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है और कंपनी का कहना है कि शुरुआती नतीजे अच्छे आए हैं। इस मशीन में हवा साफ करने के साथ ऑक्सीजन बनाने का काम भी किया जाता है। मटियारी टेक्नोलॉजी के संस्थापक सिद्धांत कुमार निषाद ने बताया कि विकास के नाम पर लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे कार्बन डाईऑक्साइड बढ़ रही है और ऑक्सीजन कम हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी इमारतों के अंदर पेड़ लगाना संभव नहीं है। जिस तरह लोग घर और ऑफिस में इनडोर पौधे लगाते हैं ताकि अंदर की हवा साफ रहे, उसी सोच के साथ काई आधारित यह मशीन तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि मशीन में पानी के अंदर काई का मिश्रण रखा जाता है। रोशनी मिलने पर काई पेड़ों की तरह प्रकाश संश्लेषण करती है। कंपनी के मुताबिक इस प्रक्रिया में काई कार्बन डाईऑक्साइड को सोखती है और ऑक्सीजन छोड़ती है। साथ ही मशीन प्रदूषित हवा को फिल्टर करने का काम भी करती है। यानी एक ही मशीन हवा साफ करने और ऑक्सीजन बनाने, दोनों का काम करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।