Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
FAIMA seeks central security law from Centre for doctors safety
{"_id":"6a4fae075fcf5af73703427e","slug":"video-faima-seeks-central-security-law-from-centre-for-doctors-safety-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर फेम्स ने केंद्र से मांगा केंद्रीय सुरक्षा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर फेम्स ने केंद्र से मांगा केंद्रीय सुरक्षा कानून
महाराष्ट्र के कल्याण स्थित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए कथित हमले के बाद चिकित्सकों में गहरा आक्रोश है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की फैकल्टी एसोसिएशन (फेम्स) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एक सख्त केंद्रीय सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है। एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजकर कहा कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर हुआ हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और सुरक्षित कार्य वातावरण पर हमला है। संगठन के अनुसार, यदि घटना में जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की रिपोर्ट सही है तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है और इसकी निष्पक्ष और जल्दी जांच होनी चाहिए।
फेम्स के अध्यक्ष डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही और महासचिव डॉ. केशव गोयल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से डॉक्टरों पर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बार-बार विरोध, आश्वासन और समितियों की सिफारिशों के बावजूद अब तक कोई व्यापक केंद्रीय कानून लागू नहीं किया गया है। फेम्स ने केंद्र सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर हिंसा को संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध घोषित करने वाला केंद्रीय कानून बने। वहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। इसके अलावा दूसरी कई मांगे शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।