Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
BJP MP Bansuri Swaraj attacks Rahul Gandhi offers this piece of advice
{"_id":"6b0c2dfa90ba31b9a50fd8ec","slug":"video-bjp-mp-bansuri-swaraj-attacks-rahul-gandhi-offers-this-piece-of-advice-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का रराहुल गांधी पर हमला, दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का रराहुल गांधी पर हमला, दी ये सलाह
महिला आरक्षण को वर्ष 2029 से लागू करने और लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और उनमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर भाजपा ने विपक्ष को घेरने के लिए अपनी महिला नेताओं को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें महिला आरक्षण और परिसीमन पर सवाल उठाने से पहले संविधान का अनुच्छेद 334ए गंभीरता से पढ़ना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराकर महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक संकल्प लिया था। अब केंद्र सरकार इसे वर्ष 2029 से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने के लिए परिसीमन संवैधानिक अनिवार्यता है, न कि भाजपा का कोई राजनीतिक षड्यंत्र। बांसुरी स्वराज ने कहा कि महिला आरक्षण किसी एक राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व देने का विषय है। विपक्ष को इसे राजनीतिक लाभ-हानि के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।