Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After delimitation: Number of seats in Delhi Legislative Assembly could increase from 70 to 105

परिसीमन के बाद: दिल्ली विधानसभा में 70 से बढ़कर 105 हो सकती हैं सीटें, बदलेगा सियासी समीकरण, नई चुनौतियां भी

Sun, 29 Nov 2026 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 02:50 AM IST
सार

राजधानी को 35 नए विधायक मिल सकते हैं, जिससे राजनीतिक दलों के सामने नए क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती होगी और नए चुनावी समीकरण भी बनेंगे। 

विज्ञापन
After delimitation: Number of seats in Delhi Legislative Assembly could increase from 70 to 105
आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन के बाद दिल्ली विधानसभा की मौजूदा 70 सीटें बढ़कर 105 होने का अनुमान है। राजधानी को 35 नए विधायक मिल सकते हैं, जिससे राजनीतिक दलों के सामने नए क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती होगी और नए चुनावी समीकरण भी बनेंगे। 

विज्ञापन


यह भी अनुमान है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटें भी बढ़कर 11 हो सकती हैं। यदि यह बदलाव लागू होता है, तो 2029 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली का नया राजनीतिक नक्शा देखने को मिल सकता है। इससे चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और क्षेत्रीय समीकरणों में बड़ा बदलाव आएगा। 
विज्ञापन


वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित विधानसभा सीटें 12 से बढ़कर करीब 18 हो सकती हैं। इससे नए इलाकों में आरक्षित सीटों का दायरा बढ़ने की संभावना है। महिला आरक्षण के तहत दिल्ली विधानसभा की 105 सीटों में से करीब 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। ऐसे में मौजूदा विधायकों के सामने नई चुनौती होगी। परिसीमन और आरक्षण के संभावित बदलाव राजधानी की राजनीति में नए चेहरों और नए समीकरणों बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन के बाद कितना बदलेगा दिल्ली का समीकरण 

  • दिल्ली विधानसभा में 70 से बढ़कर 105 हो सकती हैं सीटें, 35 नए विधायकों से बदलेगा सियासी गणित
  • दिल्ली की सात लोकसभा सीटें बढ़कर 11 होने का अनुमान, 2029 के चुनाव में दिख सकता है नया नक्शा
  • एससी आरक्षित सीटें 12 से बढ़कर करीब 18 हो सकती हैं, नए इलाकों पर रहेगी नजर
  • दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं 35 सीटें, मौजूदा विधायकों के सामने नई चुनौती
  • हर तीसरे चुनाव में बदलेंगी महिला आरक्षित सीटें, दिल्ली के नेताओं को बदलना पड़ सकता है चुनावी क्षेत्र
  • बुराड़ी, नरेला, बवाना से मुस्तफाबाद तक बदल सकता है दिल्ली का चुनावी भूगोल, आबादी बनेगी आधार
  • 105 विधायकों के बैठने की व्यवस्था कहां होगी, दिल्ली की ऐतिहासिक विधानसभा के सामने नई चुनौती
  • दिल्ली में सात से बढ़कर दस हो सकती है मंत्रियों की संख्या, सरकार में बढ़ेंगे हिस्सेदारी के अवसर
  • 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, दिल्ली में 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले कम होगा समय
  • दिल्ली में बढ़ेंगी विधानसभा सीटें, लेकिन विधान परिषद नहीं; एक सदनीय व्यवस्था ही रहेगी बरकरार

25 साल सत्ता में रहना चाहती है भाजपा : सौरभ
आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कराकर अगले 25 साल तक सत्ता में बने रहने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि बहुसंख्यक मतदाता विरोध में होने के बावजूद भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी। अगर भाजपा महिलाओं को वास्तव में सशक्त करना चाहती है तो उन्हें 33 के बजाय 50 फीसदी आरक्षण देना चाहिए। भारद्वाज ने उदाहरण देकर समझाया कि किसी राज्य में 60 फीसदी इलाके विपक्ष समर्थक और 40 फीसदी भाजपा समर्थक हों तो सामान्य स्थिति में विपक्ष को अधिक सीटें मिलनी चाहिए। लेकिन निर्वाचन क्षेत्रों का गठन इस तरह किया जाए कि भाजपा समर्थक इलाकों को एक साथ जोड़कर अधिक सीटें बनाई जाएं और विपक्षी इलाकों को दूसरी तरह बांटा जाए तो चुनावी नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। 


पहले खुद महिलाओं को 50 फीसदी की हिस्सेदारी दे आप : भाजपा
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को महिला आरक्षण पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी देनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आप पर महिलाओं के शोषण और अपमान का आरोप लगाया। कपूर ने कहा कि आंदोलन के समय आप से जुड़ी कई महिला नेता आज पार्टी छोड़ चुकी हैं। उन्होंने किरण बेदी, शाजिया इल्मी और अंजलि दमानिया का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में महिला नेतृत्व को पर्याप्त सम्मान और स्थान नहीं मिला। संगठन और सरकार में भी आप के पास गिने-चुने महिला चेहरे हैं।

महिलाएं तय करेगी देश की दिशा : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने को देश की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब देश की माताओं, बहनों और बेटियों की भागीदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे देश के महत्वपूर्ण फैसलों में भी पहले से अधिक भूमिका निभाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय करोड़ों महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसर खोलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में नीति निर्धारण और निर्णय प्रक्रिया में भी उनकी भागीदारी बढ़ना जरूरी है।


संसद में नया अध्याय लिखेगा महिला आरक्षण और परिसीमन : हर्ष मल्होत्रा
संसद का आगामी चार दिवसीय सत्र भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के लिहाज से अहम साबित होगा। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों के पारित होने से देश में महिलाओं के शासकीय सशक्तीकरण का नया दौर शुरू होगा। ये दावा दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि ये चार दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसदीय सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यह केवल विधायी बदलाव नहीं, बल्कि आधी आबादी को शासन व्यवस्था में उचित सम्मान दिलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed