{"_id":"6b0b784c09bcf5bbf6034988","slug":"east-delhi-fire-breaks-out-in-vishwas-nagar-shahdara-four-people-dead-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शाहदरा के विश्वास नगर में लगी आग, हादसे में चार लोगों की मौत, अस्पताल में भर्ती दो की हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शाहदरा के विश्वास नगर में लगी आग, हादसे में चार लोगों की मौत, अस्पताल में भर्ती दो की हालत स्थिर
Sun, 29 Nov 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:26 AM IST
सार
शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दिल्ली में आग
- फोटो : सीसीटीवी
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वास नगर में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर, खास तौर पर विश्वास नगर की गली नंबर 11 में, पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।#WATCH | Delhi | Shahdara DCP Rajendra Prasad Meena says, "A call regarding a fire was received at the police station. Upon reaching the scene—specifically in Lane No. 11, Vishwas Nagar—it was confirmed that a fire incident had occurred. Four people have died at the site, while two others have been shifted to the hospital; their condition is currently stable. Further action is being taken...Primarily, it seems the fire originated at an e-rickshaw charging point; the people who were sleeping on the first floor were the ones affected..."
— ANI (@ANI) November 29, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
