{"_id":"69a06208dd9d280cd70f55d6","slug":"video-outer-district-police-recovered-smack-worth-rs-2-crore-under-drug-free-india-campaign-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: बाहरी जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान में की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये की स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बाहरी जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान में की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये की स्मैक बरामद
बाहरी जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक तस्कर और दूसरा सप्लायर है। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि जिले की स्पेशल टास्क फोर्स नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी थी। 20 फरवरी को पुलिस को एक तस्कर के बारे में जानकारी मिली। निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपार्क इलाके में गश्त बढ़ाई।
पुलिस ने इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान मानव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 268 ग्राम स्मैक मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मानव ने बताया कि उसने इस खेप को एक सप्लायर हरीश चंदर से खरीदी थी। पूछताछ में उसने पुलिस को सप्लायर के ठिकाने के बारे में बताया।
22 को पुलिस ने संगम विहार इलाके में दबिश देकर हरीश चंदर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस सप्लायर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानव पर पहले से मादक द्रव्य अधिनियम के मामले दर्ज हैं। 24 साल का मानव बुध विहार का रहने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।