{"_id":"68b07190e9b7c12c0904ad5c","slug":"video-suspended-sarpanch-got-road-constructed-overnight-in-punhana-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh: रातों-रात बने रास्ते, सस्पेंड सरपंच ने कराया ऐसा काम; सुबह उठे तो हैरान रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh: रातों-रात बने रास्ते, सस्पेंड सरपंच ने कराया ऐसा काम; सुबह उठे तो हैरान रह गए लोग
उपमंडल के हथनगांव गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांववाले रात को गहरी नींद में थे और सुबह उठे तो देखा कि जिन रास्तों में कल तक कीचड़ और गड्डे थे, वहां रातों-रात रोड़े बिछ चुके थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये काम किसी और ने नहीं, बल्कि गांव के वही सस्पेंड किए गए सरपंच ने कराए हैं, जिन्हें विकास कार्यों में धांधली और जांच में सहयोग न करने पर निलंबित किया गया था।
हथनगांव गांव के समशुदीन , नसीम, समीम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रात को जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-डंपर चलाकर रास्तों पर रोड़ी डाली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इन कार्यो का भुगतान सरपंच पहले ही उठा चुका था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने मौके की वीडियो भी बनाई है, जिसमें लोकेशन के साथ रात के समय मशीनें चलते हुए साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सस्पेंड सरपंच की जगह कार्यवाहक सरपंच चुनने के आदेश बीडीपीओ द्वारा दिए जा चुके हैं। इसी को लेकर दो बार पंच बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां सात पंचों ने एकमत होकर पंच साबिर के नाम का समर्थन भी किया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्यवाहक सरपंच का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया। इस कारण पंचों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं। गांव के लोगों ने बताया कि सरपंच ने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उनकी याचिका पहले ही खारिज हो चुकी थी। अब उन्होंने दोबारा अर्जी लगाई है, जिस पर 29 अगस्त को सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले ही सरपंच रात के अंधेरे में काम करवा कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे। कार्यालय से रास्ते को बनाने के आदेश नहीं दिए गए है और न ही ग्राम सचिव ने रास्ते की पेमेंट की है। अगर रास्ते बने भी है तो पंचायत विभाग की ओर से किसी भी कीमत पर इसकी अदायगी भी नहीं की जाएगी।- पूजा शर्मा, बीडीपीओ पुन्हाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।