Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
bjp party workers took out victory procession following wins in West Bengal, Assam In Nuh
{"_id":"69fc901057e1e464d404a75a","slug":"video-bjp-party-workers-took-out-victory-procession-following-wins-in-west-bengal-assam-in-nuh-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में भाजपा का जीत का जश्न: पश्चिम बंगाल-असम और पुदुचेरी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में भाजपा का जीत का जश्न: पश्चिम बंगाल-असम और पुदुचेरी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न लगातार जारी है। बुधवार को जहां पिनगवां, तावडू, फिरोजपुर झिरका में विजय जूलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी सांझा की वहीं बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय नूंह में भी विजय जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने किया जबकि इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने की।
नई अनाज मंडी से भाजपा जिला कार्यालय तक निकाले गए विजय जुलूस में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। पूरे शहर में उत्साह और उमंग का वातावरण दिखाई दिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर विकास और जनकल्याण की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत निश्चित रूप से एक विकसित राष्ट्र बनेगा। भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने विजय जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में मेवात क्षेत्र की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। जिला प्रभारी समय सिंह भाटी व पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।
विजय जुलूस के समापन पर भाजपा कार्यालय में सभा आयोजित की गई, जहां कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सरपंच और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।