{"_id":"6ab4a46dfa5cc872240d03ef","slug":"video-yamana-ekasaparasa-va-bsa-ma-na-jatha-jal-jana-palsa-na-ghatana-para-kaya-kaha-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर थाना क्षेत्र में 23/24 सितंबर 2026 की रात एक बस में आग लग गई। इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही बस में 33 किलोमीटर के पास अचानक आग लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस टीम को बस के अंदर नौ व्यक्ति जलने या दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बस के एसी में चिंगारी या विस्फोट होने से आग लगी, जो तेजी से फैल गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस मामले में बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।