Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Thousands of Congress members from Gautam Buddh Nagar will participate in Save Constitution march
{"_id":"6b042343a5aefc3ed70c2e57","slug":"video-thousands-of-congress-members-from-gautam-buddh-nagar-will-participate-in-save-constitution-march-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधान बचाओ यात्रा में गौतमबुद्धनगर से हजारों कांग्रेसी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बचाओ यात्रा में गौतमबुद्धनगर से हजारों कांग्रेसी होंगे शामिल
ग्रेटर नोएडा में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ यात्रा में गौतमबुद्धनगर से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। संविधान रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ आयोजित इस यात्रा में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। यह जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दी। उन्होंने बताया कि देश में मतदाता सूची से पहले लोगों के नाम काटे जाने और चुनाव के बाद उन्हें दोबारा जोड़ने का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में मनमाने तरीके से बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। लखनऊ में होने वाली यात्रा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारी गांव स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।