{"_id":"68a740539ed0834b4706135f","slug":"video-sp-demonstration-at-the-collectorate-against-the-irregularities-in-the-voter-list-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर सपा का प्रदर्शन, महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर सपा का प्रदर्शन, महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी की महिला सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार व भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर आयोग के दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही 18000 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं काटने की मांग भी की है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर वोटों की चोरी कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। पूरे देश की मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में काटे गए थे। इसकी शिकायत पाटी्र ने शपथ पत्र के साथ भारतीय चुनाव आयोग से लिखित में की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में नाम काटने को लेकर पार्टी ने 18 हजार शपथ पत्र के साथ शिकायत की थी। भाजपा सरकार एक का भी जवाब सही तरीके से नहीं दे सकी। जांच की जाएगी तो सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने कहा कि राष्ट्रपति से मांग की है कि 18000 मतदाताओं नाम काटने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं काट सके। इस मौके पर डा महेंद्र नागर, बीर सिंह यादव, इन्दर प्रधान, सुनील देवटा, सुनीता यादव, अंजलि श्रीवास्तव, अनीता चौहान, महेश भाटी, रोहित, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।