{"_id":"6afc0ad41c7aef2c190ed6cc","slug":"sub-inspector-posted-at-greater-noida-s-jarcha-police-station-dies-under-suspicious-circumstances-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सब इंस्पेक्टर रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव बाथरूम में मिला; 2023 में हुई थीं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सब इंस्पेक्टर रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव बाथरूम में मिला; 2023 में हुई थीं भर्ती
Tue, 17 Nov 2026 01:35 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
रश्मि गौतम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम के अंदर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका रश्मि गौतम 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और वर्तमान में जारचा थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनका शव बाथरूम के अंदर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
