{"_id":"6a1c48c02739617b4c0ea838","slug":"video-residents-of-greater-noida-raised-voice-against-dilapidated-conditions-and-chaos-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने रेहड़ी-पटरी, जर्जर हालातों और अव्यवस्था के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने रेहड़ी-पटरी, जर्जर हालातों और अव्यवस्था के खिलाफ उठाई आवाज
ग्रेटर नोएडा। मार्केट में लगी रेहड़ी-पटरी ग्राहकों के लिए ही नहीं, आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। दुकानदारों ने हर दुकान के सामने खाली पड़ी जमीन पर करीब आठ से दस रेहड़ी-पटरी लगवा रखी हैं। इससे सेक्टर में जाम की स्थिति तो बनी रहती हैं, साथ ही सामान खरीदने गए निवासियों को बारिश होने पर बचने तक की जगह नहीं मिल पाती हैं। सड़क पर खड़े होकर ही भीगना पड़ता हैं। इससे लोगों में बीमारियों होने का डर बना रहता हैं। ये बातें रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाई।
उन्होंने ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। संवाद में लोगों ने बताया कि सेक्टर में सामुदायिक केंद्र काफी समय से जर्जर हालात में हैं। दीवारों के गिरने तक नौबत आ गई हैं। वहीं, इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों का कब्जा किया हुआ हैं। लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। साफ-सफाई नहीं होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवरों का गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहता हैं। बिजली कटौती के कारण रात में सोना दूभर हो गया हैं। पेट्रोलिंग नहीं होने से सेक्टर में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। पेयजल की गुणवत्ता खराब आती हैं। कभी-कभी गंदे पानी की सप्लाई आती हैं। सेक्टर के पार्क बदहाल पड़े हैं। इससे बुजुर्गों के लिए टहलने व बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं, स्ट्रीट लाइटें भी काफी समय से खराब पड़ी हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।