फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police conduct workshop in Greater Noida and Students learn traffic rules from ACP

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की पाठशाला: छात्रों ने ACP से सीखे ट्रैफिक नियम, कोहरे में सावधानियों के तरीके बताए

Wed, 17 Dec 2025 07:31 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:31 PM IST
Police conduct workshop in Greater Noida and Students learn traffic rules from ACP
ट्रैफिक सुरक्षा कानून का विषय भर नहीं, यह परिवार और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए वह न तो खुद नियम तोड़ेंगे और न किसी को सड़क पर लापरवाही की अनुमति देंगे। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेक्टर-ओमेगा स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक राकेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों की बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट ड्राइविंग है। यदि सिर्फ सीट बेल्ट और हेलमेट का पालन कर लिया जाए तो हर साल लाखों लोगों की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट सिर्फ चालक और आगे वाली सीट के लिए नहीं, पीछे बैठे हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। लाइसेंस नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में दोपहिया या चौपहिया वाहन चलाना कानूनन अपराध है। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उसके अभिभावक और वाहन मालिक दोनों पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि ‘फैशन’ के नाम पर बिना लाइसेंस वाहन चलाना खुद के लिए खतरा है। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट, रेड लाइट जंप, गलत लेन में वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करना, स्टंट करना, तेज रफ्तार एवं ओवरलोडिंग ऐसे अपराध हैं जिन पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होती है। यातायात पुलिस का मकसद किसी को डराना नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रदान करना है। कोहरे में दृश्यता कम होने पर डिपर पर लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। अचानक ब्रेक न लगाएं, वाहन के बीच दूरी रखें, ओवरटेक से बचें और निर्धारित स्पीड में चलें। एसीपी ने पुलिस की आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर डायल-112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला सुरक्षा हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन), 101 (फायर सर्विस) के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन सभी नंबरों को हर नागरिक को याद रखना चाहिए। साइबर अपराध के मामलों में समय सबसे बड़ा हथियार है। किसी के साथ डिजिटल फ्रॉड होता है तो पहले 30 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, तत्परता से 1930 पर कॉल करके बैंकिंग रोकथाम प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सवाल पूछे क्या पुलिस बिना हेलमेट वाले को तुरंत जेल भेज सकती है ? क्या हाईवे पर 250 की स्पीड अपराध है ? क्या कोई गलत पार्किंग पर भी कार्रवाई होती है ? एसीपी ने हर सवाल का धैर्य और उदाहरण सहित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस दंड देने से ज्यादा नागरिकों में जागरूकता और अनुशासन बढ़ाने के लिए काम करती है। कहा कि यातायात व्यवस्था तभी सुधरेगी जब परिवार बच्चों के सामने सुरक्षित ड्राइविंग का उदाहरण पेश करेंगे। यदि माता-पिता हेलमेट न पहनकर बाइक पर बैठेंगे तो बच्चा कभी ट्रैफिक अनुशासन को गंभीरता से नहीं लेगा। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति राणा ने बताया कि बच्चों के साथ सीधे संवाद की यह पहल न सिर्फ शिक्षा का हिस्सा है बल्कि जीवन रक्षा का पाठ है। उन्होंने आशा जताई कि विद्यार्थी सीख को व्यवहार में अपनाएंगे। इस मौके स्कूल की समन्वयक स्वाति कर्णवाल, लक्ष्मी सिंह और अंकित शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चमियाना अस्पताल में छह महीनों में मिलेगी थ्री-टेस्ला एमआरआई की सुविधा, स्वचालित प्रयोगशाला भी बनेगी

17 Dec 2025

VIDEO: रावतपाड़ा से शुरू हुई श्रद्धा और भक्ति से सराबोर शोभायात्रा, बैंड-बाजा और नृत्य से हुआ भव्य आयोजन

17 Dec 2025

VIDEO: सांसद खेल महोत्सव आगरा... मिनी मैराथन, मार्चपास्ट और एथलेटिक्स की शुरुआत 21 दिसंबर से

17 Dec 2025

VIDEO: शाह मार्केट फायरिंग...मुख्य आरोपी अभय चौहान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

17 Dec 2025

राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने फूट- फूटकर रोई महिला, VIDEO

17 Dec 2025
विज्ञापन

Damoh News: सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर हुई महिला, तड़पती रही पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं खोला गेट

17 Dec 2025

1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध अरुण खेत्रपाल की वीरता और भारतीय सेना की जीत की अनसुनी कहानी

विज्ञापन

VIDEO: कोहरे की चादर से ढकी धर्मनगरी, गांव से शहर तक छाया घना कोहरा

17 Dec 2025

Meerut: गन्ना भवन में भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी, परिसर में ही पकाया भोजन

17 Dec 2025

Himachal Pradesh: सूख रहीं बावड़ियां, खेती हो गई चौपट, पलायन को मजबूर युवा

17 Dec 2025

Pilibhit News: लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोपी को पकड़ा, पिटाई कर ले गए थाने

17 Dec 2025

झांसी: 22 दिन से लापता युवक का शव पारीछा कॉलोनी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

17 Dec 2025

Pilibhit News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पहले घुसी कार, बाद में टकराई रोडवेज बस, चालक समेत पांच घायल

17 Dec 2025

शिमला के कालीबाड़ी सभागार पेंशनर्स डे पर हुआ कार्यक्रम

17 Dec 2025

Meerut: क्रिकेट खेलते वक्त विवाद के दौरान दो पक्षों में विवाद, फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन

17 Dec 2025

Meerut: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी के गेट के बाहर अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में दिया धरना

17 Dec 2025

Meerut: वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग, सपा नेता अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर धरने में शामिल

17 Dec 2025

Jammu: गुलमर्ग में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा घूमने वाला रेस्टोरेंट, पर्यटकों में खुशी

17 Dec 2025

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा...पोस्टमार्टम हाउस पर सिसकते परजिन, रुला देगा ये वीडियो

17 Dec 2025

VIDEO: अपनों की तलाश में भटक रहे लोग...भाई तो किसी का बेटा लापता; डीएनए से होगी पहचान

17 Dec 2025

VIDEO: मेट्रो काम के चलते एमजी रोड पर जाम, लोगों को हो रही परेशानी

17 Dec 2025

Shimla: क्रिसमस के लिए सज रहे शहर के चर्च, रंग-बिरंगी लड़ियों और लाइटों से चमक रहा परिसर

17 Dec 2025

एचपीएसईबी पेंशनर संघ ने 75 साल पूरे कर चुके पेंशनरों को किया सम्मानित

17 Dec 2025

लुधियाना सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बारे में पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

17 Dec 2025

वाराणसी में होने वाले टूरिज्म एक्सपो को लेकर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, VIDEO

17 Dec 2025

ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, VIDEO

17 Dec 2025

तेज रफ्तार पिकअप पुल के नीचे पलटी, चालक घायल

17 Dec 2025

गोली लगने से महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

17 Dec 2025

VIDEO: ताला ठीक करने वाले निकले चोर, पुलिस ने दो शातिर किए गिरफ्तार; इनके कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान

17 Dec 2025

Meerut: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ में महिला अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

17 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed