{"_id":"6ae0bb4a5342c701c806bddf","slug":"video-noida-diwali-mela-and-karwa-chauth-exhibition-organized-at-sikka-karnam-greens-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सिक्का कर्णम ग्रीन्स में दिवाली मेला और करवा चौथ प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सिक्का कर्णम ग्रीन्स में दिवाली मेला और करवा चौथ प्रदर्शनी का आयोजन
नोएडा सेक्टर-143बी स्थित सिक्का कर्णम ग्रीन्स में दिवाली मेला और करवा चौथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीदारी, खानपान और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां शामिल रहीं। मेले में लोगों को त्योहारों की खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, हैंडीक्राफ्ट और त्योहारों से जुड़े उपहारों के स्टॉल लगाए गए। करवा चौथ के अवसर को ध्यान में रखते हुए मेहंदी आर्टिस्ट की भी व्यवस्था की गई। इसके अलावा फूड स्टॉल पर लोगों के लिए विभिन्न व्यंजन उपलब्ध रहे। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गेम जोन भी बनाया गया। कार्यक्रम में मैजिक शो और कठपुतली डांस शो विशेष आकर्षण रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन में दिवाली और करवा चौथ के पारंपरिक रंगों को ध्यान में रखते हुए उत्सवी माहौल तैयार किया गया। सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का का कहना है कि दिवाली और करवा चौथ जैसे त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी मेलजोल को मजबूत बनाते हैं। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य निवासियों और आसपास के लोगों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे त्योहारों की खरीदारी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद ले सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।