{"_id":"6b04228f182b10ad48043efa","slug":"video-more-than-5000-people-from-gautam-buddh-nagar-will-participate-in-swaraj-sankalp-rally-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वराज संकल्प रैली में गौतमबुद्धनगर से पांच हजार से अधिक लोग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज संकल्प रैली में गौतमबुद्धनगर से पांच हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
आजाद समाज पार्टी की ओर से 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली स्वराज संकल्प रैली में गौतमबुद्धनगर से पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी रैली का प्रचार किया जा रहा है। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटी और जेवर विधानसभा प्रभारी उमेश भाटी एडवोकेट ने दी। उन्होंने कहा कि देश में किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान जब अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाता है। आजाद समाज पार्टी ऐसे लोगों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे किसान आंदोलनों में पार्टी के पदाधिकारी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रहे हैं। आगामी चुनाव में किसानों के हित और उनकी समस्याओं का समाधान पार्टी के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा। किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जेवर में पार्टी के बैनर फाड़ने की घटना से साफ है कि भाजपा के लोग रैली को लेकर बौखलाए हुए हैं। इसी कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने जिले के लोगों से 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली स्वराज संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी की आवाज और रैली के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।