Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Mitra will connect those deprived of education while Netra will keep a watch on examination centers
{"_id":"6b043faf5a916e5159028acf","slug":"video-mitra-will-connect-those-deprived-of-education-while-netra-will-keep-a-watch-on-examination-centers-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में शिक्षा से वंचितों को जोड़ेगा मित्र, परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा नेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में शिक्षा से वंचितों को जोड़ेगा मित्र, परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा नेत्र
नोएडा में विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और शिक्षा से वंचित लोगों को एनआईओएस से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में अधिकारियों की लोकेशन, फोटो और वीडियो साक्ष्य भी ऑनलाइन दर्ज होंगे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने सोमवार को अपने 37वें स्थापना दिवस पर दो नए डिजिटल ऐप एनआईओएस मित्र और एनआईओएस नेत्र लॉन्च किए। इसके साथ ही रोजगार और कौशल विकास से जुड़े छह नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए। इस मौके पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार ने डिजिटल साक्षरता, शिक्षा से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनआईओएस विभिन्न सामाजिक वर्गों और कार्यक्षेत्रों से जुड़े ऐसे लोगों तक शिक्षा पहुंचा रहा है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से नहीं जुड़ पाए। यह संस्था उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।