{"_id":"6a2d4df0f4941d2b580057c8","slug":"video-greater-noida-niets-convocation-ceremony-focuses-on-innovation-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा:1707 छात्रों को मिली उपाधियां, एनआईईटी के दीक्षांत समारोह में नवाचार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा:1707 छात्रों को मिली उपाधियां, एनआईईटी के दीक्षांत समारोह में नवाचार पर जोर
नॉलेज पार्क स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 के स्नातक बैच के 1,707 स्नातकों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 1,265 स्नातक (अंडरग्रेजुएट) और 442 स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) छात्र शामिल रहे। एकेटीयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) जयप्रकाश पांडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं है। यह आकांक्षाओं, चुनौतियों और अवसरों से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत है। जैसे ही आप अपने पेशेवर सफर पर आगे बढ़ें, उत्कृष्टता, निरंतर सीखने और नैतिक आचरण के प्रति समर्पित रहें। राष्ट्र आपके जैसी युवा प्रतिभाओं की ओर देख रहा है कि वे नवाचार को आगे बढ़ाएं और सामाजिक प्रगति में योगदान दें। एनआईईटी की चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि आज आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। एनआईईटी के प्रबंध निदेशक ओपी अग्रवाल ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया डिग्री के साथ समाप्त नहीं होती। यह एक निरंतर प्रक्रिया है जो विकास और परिवर्तन को संभव बनाती है। इस मौके पर डॉ. नीमा अग्रवाल,डॉ. विनोद एम. कापसे, रजिस्ट्रार डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।