{"_id":"6b0b16ab908efb1a9d01f6ba","slug":"video-grand-inauguration-of-guru-manyo-granth-chetna-samagam-in-noida-sangat-participated-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का भव्य शुभारंभ, संगत ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का भव्य शुभारंभ, संगत ने की शिरकत
नोएडा में आओ प्यारिओ दशमेश जी वल्ल मुड़िए' लहर के अंतर्गत गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित दो दिवसीय ऐतिहासिक गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में भव्य शुभारंभ हुआ। समागम में भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले एवं साथियों ने कीर्तन दरबार में हाजिरी भरी। नोएडा-एनसीआर से हजारों गुरु प्यारी संगत ने पहुंचकर गुरबाणी एवं कीर्तन का श्रवण किया। गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन प्रकाश और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भाई साहिब जी ने नाम सिमरन, गुरबाणी से जुड़ने और मानव जीवन को सार्थक बनाने पर विचार रखे। समागम में पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सांसद ने विशेष रूप से शिरकत की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर, ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रमी और संजय बाली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन समिति से मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, चेयरमैन परमजीत सिंह, अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह सग्गू, सचिव डिंपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह एवं प्रिंट व सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार समागम 29 नवंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक नोएडा स्टेडियम में जारी रहेगा। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। 29 नवंबर को शाम 5 बजे गुरुद्वारा गुरु हरकृष्ण साहिब, सेक्टर-12 में अमृत संचार का आयोजन भी होगा। आयोजकों ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए 29 नवंबर को परिवार सहित अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। समागम का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी के संदेश 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, सेवा और भाईचारे को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।