Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Friend-Police program in Greater Noida Female students learn about functioning of women police station
{"_id":"6aa7d0ecb342053e350be6bb","slug":"video-friend-police-program-in-greater-noida-female-students-learn-about-functioning-of-women-police-station-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दोस्त-पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने जाना महिला थाने का कामकाज, सुरक्षा को लेकर हुईं जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दोस्त-पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने जाना महिला थाने का कामकाज, सुरक्षा को लेकर हुईं जागरूक
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं है। छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी या अपराध को चुपचाप सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। यह बातें सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रियंका धाकरे ने कहीं। इस दौरान छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने के साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़, पीछा करने, धमकाने या किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहना उचित नहीं है। ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने से समय रहते कार्रवाई की जा सकती है। कई बार जानकारी के अभाव में महिलाएं और छात्राएं अपनी परेशानी परिवार या पुलिस को नहीं बताती हैं। इससे अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी गलत व्यवहार की शिकायत करने में झिझक नहीं होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।