Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Female students in Greater Noida were informed changes associated with adolescence during Aparajita program
{"_id":"6a95893e99bfb964fe066b81","slug":"video-female-students-in-greater-noida-were-informed-changes-associated-with-adolescence-during-aparajita-program-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में अपराजिता कार्यक्रम: छात्राओं को बताए किशोरावस्था के बदलाव, पीसीओडी और स्वच्छता के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में अपराजिता कार्यक्रम: छात्राओं को बताए किशोरावस्था के बदलाव, पीसीओडी और स्वच्छता के उपाय
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:31 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को उच्च प्राथमिक स्कूल डाढ़ा में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों और इस दौरान बरते जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ शिल्पी शुक्ला ने मासिक धर्म के दौरान सफाई आदि का विशेष ध्यान रखे जाने को कहा। उन्होंने छात्राओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी ) के बारे में विस्तार से बताया। पीसीओडी महिलाओं में एण्ड्रोजन की अधिकता से होने वाला विकार हैं। पीसीओडी के लक्षणों में अनियमित माहवारी, दर्दभरा व लंबा मासिक धर्म, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और संतान प्राप्ति में कठिनाई होना है। उन्होंने कहा कि शरीर के विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन जरूरी है। सोयाबीन, दाल, राजमा, चना, छोले और पनीर इसके अच्छे स्रोत हैं। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड और अन्य मैदे वाले अधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। उन्होंने माहवारी के दौरान न नहाने की धारणा को गलत बताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।