{"_id":"6a95a6731685dbfa140908d2","slug":"mla-says-electricity-supply-of-valid-connection-holders-should-not-be-disconnected-grnoida-news-c-1-noi1095-4671735-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधायक बोले, वैध कनेक्शन वालों की नहीं काटी जाए बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधायक बोले, वैध कनेक्शन वालों की नहीं काटी जाए बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक्स पर पोस्ट करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिन लोगों के घरों की बिजली वैध कनेक्शन होने के बाद भी काट दी गई उन्हें दोबारा जल्द सुचारू आपूर्ति दी जाएगी। साथ ही जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं हैं उन्हें भी अस्थायी तरीके कनेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया है। विधायक पंकज सिंह ने ये आश्वासन निवासियोंं को दिया है।
दरअसल, विद्युत निगम ने डूब क्षेत्र में आने वाले अवैध कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से राजनीतिक दल भी सामने आ गए हैं। निवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी जान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी निवासी जल्द बिजली वापस दुरुस्त करने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में विधायक पंकज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी। उन्हाेंने लिखा कि डूब क्षेत्र में जो कार्रवाई की गई है उस संबंध में मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के बात हुई है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जिनके वैध कनेक्शन भी काट दिए गए हैं उन्हें दोबारा जोड़ा जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पास वैध कनेक्शन नहीं है उन्हें भी फिलहाल अस्थायी कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि वे जीवनयापन कर सकें।