{"_id":"6a96ec9c78e255645107d41f","slug":"video-farmers-protest-against-yamuna-authority-continues-for-33rd-day-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना 33वें दिन भी जारी, महापंचायत में 22 संगठन शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना 33वें दिन भी जारी, महापंचायत में 22 संगठन शामिल
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:47 PM IST
Link Copied
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के खिलाफ दयातनपुर गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को मजबूत करने के लिए मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की ओर से धरना स्थल पर महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें 22 किसान संगठनों ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन दिया।
महापंचायत के दौरान किसानों ने 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दिए जाने की प्रमुख मांगें उठाईं।
मौके पर जेवर के उप-जिलाधिकारी और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे, लेकिन किसानों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न मिलने पर किसानों ने मांगें पूरी होने तक दिन-रात धरना जारी रखने का ऐलान किया है। अब किसान अपनी मांगों को लेकर 7 सितंबर को उप-जिलाधिकारी और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले दौर की वार्ता करेंगे। वहीं, धरने पर राकेश कुमार, वीर, श्यौराज, नरेंद्र नागर, अमन, विजय पाल, भूपेंद्र, शीला भाटी, ओम दत्त, राम राज, रामवीर, दीपक, सतीश, सूबेदार, जयकुमार और संजय शर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।