{"_id":"687e657959137875370fe185","slug":"video-empty-water-bottles-and-plastic-waste-are-spreading-in-vedvan-park-in-noida-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में वेदवन पार्क में पानी की खाली बोतल और प्लास्टिक का कचरा फैल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में वेदवन पार्क में पानी की खाली बोतल और प्लास्टिक का कचरा फैल रहा
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:36 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-78 वेदवन पार्क में शनिवार व रविवार को उमड़ने वाली भीड़ प्लास्टिक का कचरा फैला कर जा रही है। आने वाले बहुत से पर्यटक पानी की खाली बोतल, पॉलीथीन डस्टबिन में न डालकर जहां-तहां खुले में डाल जा रहे हैं। इससे सुबह जो लोग पार्क में टहलने के लिए पहुंचते हैं उनको गंदगी मिल रही है। पार्क में खाली पानी की बोतलें व अन्य कचरा फैले होने का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुई हैं। इनको पोस्ट करने वाले आस-पड़ोस के निवासियों ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है। ऋषि-मुनि व वेदों की थीम पर वेदवन पार्क 12 एकड़ में बना हुआ है। निर्माण पूरा करने के बाद अप्रैल-2023 के आखिर में जब यह पार्क प्राधिकरण ने आम जनता के लिए खोला गया था। सुबह से दोपहर 12 बजे तक सामान्य प्रवेश भी निशुल्क रहता है। दोपहर 12 से 3 बजे तक पार्क बंद रहता है। बुधवार को पार्क मेंटनेंस के लिए बंद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।