{"_id":"67fcbaa9c44cd64a940b86f4","slug":"video-bull-rescued-with-help-of-a-crane-that-fell-into-open-deep-drain-in-greater-noida-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में जानलेवा बना नाला, खुले गहरे नाले में गिरा सांड, घंटों रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में जानलेवा बना नाला, खुले गहरे नाले में गिरा सांड, घंटों रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 के पास सोमवार को एक सांड गहरे नाले में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में खुले पड़े नाले लगातार खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। इससे पहले भी कई पशु इन नालों में गिर चुके हैं। खुले नाले न सिर्फ बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये नाले किसी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। पूर्व में कई बार शराब के नशे में लोग गहरे नाले में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन और प्राधिकरण से मांग की है कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढकवाया जाए। क्योंकि पूर्व में शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।