{"_id":"68a7409a464482ee2a08ca63","slug":"video-accused-arrested-for-duping-a-woman-in-name-of-providing-her-a-flat-on-rent-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से ठगी का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर युवती से ठगी का आरोपी धरा
किराये पर फ्लैट दिलाने के नाम पर एक युवती से 81,500 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को गांव विडिसरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद के सुमित यादव (22) को म्यू-2 सोसाईटी के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में राम बिल्डिंग रेलवे रोड दादरी में रह रहा था। आरोपी फ्लैट किराये पर दिलाने के नाम पर एडवांस रुपये लेकर ठगी करता था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा वर्तमान में ओमिक्रान-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसायटी में रहती हैं। फ्लैट किराये पर लेने के लिए उन्होंने 15 अप्रैल 2025 को ओएलएक्स पर जानकारी जुटाई। अगले ही दिन उनके पास एक नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। आरोपी सुमित यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 16 मई को आरोपी ने पीड़िता को मिग्सन विलासा सोसायटी में बुलाया गया। यहां फ्लैट पसंद होने पर आरोपी ने एडवांस व सिक्योरिटी मनी के नाम पर कुल 81,500 रुपये ले लिए। जिस जगह पर फ्लैट दिखाया गया था वह एक युवक ने खुद को अभिषेक बताकर अपना विजिटिंग कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी भी दी थी। उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी। कुछ दिन बहलाने-फुसलाने के बाद जब पीड़िता अभिषेक के बताए पते पर पहुंची तो वहां कोई दफ्तर मौजूद नहीं था। पैसे वापस मांगने पर अभिषेक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप था कि अभिषेक और सुमित यादव एक ही व्यक्ति है, जो अपनी महिला साथी के साथ ठगी करता है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी सुमित यादव अपने साथी के साथ मिलकर अपना नाम पता बदलकर एवं फर्जी प्रोपर्टी डीलर का आधार कार्ड व आईडी बनाकर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के नाम पते मोबाइल आदि को ओएलएक्स ऐप के माध्यम से प्राप्त कर उनसे संपर्क कर उन्हें फ्लैट किराये पर दिखाकर एडवांस रुपये लेकर धोखाधड़ी ठगी करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।