{"_id":"6a3a33b3ee254bc4ef00c149","slug":"video-130-meter-road-flyover-has-been-opened-for-vehicles-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: छह साल का इंतजार खत्म, खुला 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: छह साल का इंतजार खत्म, खुला 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर
शहर के लोगों का छह साल का इंतजार मंगलवार सुबह खत्म हो गया। 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जनवरी, 2020 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन वेस्टर्न व ईस्टर्न कॉरिडोर को पूरा करने को प्राथमिकता दी गई। अब छह साल बाद फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। हालांकि उद्घाटन के बिना फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। करीब 2 किमी लंबा फ्लाईओवर 8 लेन का होगा। फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास भी खुले रहेंगे। हालांकि बारिश के बाद डीएफसीसी इनकी मरम्मत का काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।