{"_id":"6768242e0ca2db228a04462d","slug":"congresss-second-list-soon-30-names-may-be-approved-noida-news-c-340-1-del1011-73089-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द, 30 नामों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द, 30 नामों पर लग सकती है मुहर
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:09 PM IST
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को उतारने की तैयारी अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द जारी होगी। इसमें करीब 30 नाम शामिल होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां आप के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की रणनीति है कि आप नेताओं के खिलाफ मुकाबला त्रिकोणीय बने, जिससे वोटों का बंटवारा हो और लाभ मिले। सूत्रों का कहना है कि दूसरी सूची में प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल होंगे। इनको स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर सूची में जगह दी जाएगी। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी अपने स्तर पर सभी नामों पर चर्चा कर रही है। वह अपनी सिफारिश को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सामने रखेगी। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में सीईसी इस सूची को अंतिम रूप देकर जारी कर देगी। कांग्रेस की पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।